जनता को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता:आलोक सिंह राजावत
नवागत चौकी अहमदपुर का हुआ जोरदार स्वागत,
रिपोर्ट – रहमान अली खान
जैदपुर,बाराबंकी।
नवागत चौकी इंचार्ज अहमदपुर आलोक सिंह राजावत का बुधवार को क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ताओं व भाजपा मंडल मंत्री बनीकोडर अमरेश रावत सहित समाज सेवी पत्रकारों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।जनपद बाराबंकी के कोतवाली जैदपुर से स्थानांतरित होकर आए आलोक सिंह राजावत ने 15 सितंबर को ही चौकी प्रभारी अहमदपुर का कार्यभार ग्रहण कर लिया था। उसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार आशीष सिंह व अनिल कुमार ने अपने साथियों के साथ नवागत चौकी प्रभारी का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र पहनाते हुए मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। इस मौके पर चौकी प्रभारी आलोक सिंह राजावत ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अवैध क्रियाकलापों में लिप्त लोग या तो सुधर जाएं या फिर क्षेत्र छोड़कर चले जाएं अन्यथा ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चौकी इंचार्ज ने कहा कि आम जनता बिना किसी दर व झिझक के सीधे उनसे मिल सकती है। शासन के मंशानुरूप पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर रक्तमित्र आशीष सिंह, बाराबंकी दस्तक न्यूज़ चैनल के उप संपादक अनिलकुमार, मो .इरफान ,दिग्विजय सिंह,संदीप शर्मा, संदीप रावत,सतीश कनौजिया,नवाज अंसारी ,भाजपा मंडल मंत्री बनीकोडर अमरेश रावत ,डॉ रवि सागर ,संदीप गौतम ,ज्ञान प्रकाश,जयकुमार,सनी रावत,धनंजय यादव,अतुल सिंह,प्रज्ञा सिंह,सहित अन्य संभ्रांत लोगों उपस्थित रहे।
