सरदार वल्लभभाई पटेल हमेशा सभी को मतभेदों को भूलकर एकजुट होकर देश के लिए काम के लिए प्रेरित करते थे: गोप

बाराबंकी /20 सितंबर सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हमेशा जाति धर्म क्षेत्र से ऊपर उठकर समाज में एकता भाईचारे को मजबूत करने के साथ देश के किसानों नौजवानों को मजबूत संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कार्य किया सरदार वल्लभभाई पटेल हमेशा सभी को मतभेदों को भूलकर एकजुट होकर देश के लिए काम के लिए प्रेरित करते थे। उक्त बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट बाराबंकी द्वारा जनपद व्यापी पटेल रथ यात्रा के समापन की पूर्व संध्या पर ग्राम मंजीठा में यात्रा संयोजक प्रदीप सारंग द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन मे बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
अरविंद कुमार सिंह गोप ने अखण्ड भारत के शिल्पी,लौहपुरुष,सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए प्रदीप सारंग द्वारा जनपद में चयनित किसी भी स्थान पर सरदार पटेल जी की एक भव्य प्रतिमा अपने निजी खर्चे पर स्थापित करने की घोषणा करते हुए शीघ्र स्थान चयन करने के लिए निवेदन किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लि. लखनऊ एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लि.बाराबंकी के पूर्व चेयरमैन तथा सरदार पटेल संस्थान बाराबंकी के अध्यक्ष श्री धीरेंद्र कुमार वर्मा जी ने सरदार पटेल समाजोत्थान ट्रस्ट के सामाजिक जनजागरण अभियान एवं गाँव-गाँव पटेल रथ का संचालन कर पटेल जी की आरती की परम्परा स्थापित करने की भूरि भूरि प्रसंशा की.!
इस दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में कवि अम्बरीश अम्बर, अजय प्रधान,प्रदीप महाजन,सनत अनाड़ी आदि ने सुन्दर रचनाएँ प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में मंजीठा मेला एवं मंदिर समिति के प्रबंधक देवकीनंदन,उपाध्यक्ष राज बहादुर,उप प्रबंधक गिरजाशंकर,अशोक वर्मा,रूमसुम वर्मा, मोहित वर्मा, शिव कुमार वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा.! उपस्थित जनों में किसान नेता रामकिशोर पटेल,सुभाष वर्मा,वीरेन्द्र वर्मा, सुनील मौर्य, सदानन्द वर्मा, रमेश चन्द्र रावत,रजत वर्मा,लालता प्रसाद धीमान,अरविंद वर्मा,राजकुमार वर्मा,सुश्री सौम्या वर्मा(श्रेया वर्मा),कु.संध्या वर्मा,लाखूराम पटेल,प्रशांत पटेल आदि प्रमुख रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!