मसौली बाराबंकी। फोटो प्रभागीय वन बाराबंकी रेंज अंतर्गत मसौली सेक्शन में तीन आरा मशीन का निरीक्षण किया गया जिसमें एक आरा मशीनों को सीज किया गया। जिसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्टर रहमान अली खान
प्रभागीय वनाधिकारी ने शनिवार को कस्बा मसौली में शनिवार को तीन आरा मशीन का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें बिब्बो खातून आरा मशीन के निरीक्षण के दौरान नियमावली के विरुद्ध पाई जाने पर कार्रवाई करते हुए तत्काल सीज की कार्रवाई की गई।वन विभाग के अधिकारी बताते है कि लाइसेंस संख्या 66/ 1992 में आरा मशीन नियमों का उल्लंघन पाया गया। जिसको लेकर तुरंत सीज कर विधि कार्रवाई की जा रही है।
मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी बाराबंकी धर्मेन्द्र कुमार डिप्टी रेंजर, विनीत जयसवाल, वन दरोगा दीपक कुमार, हरीराम यादव, सतीश मिश्रा मौके पर उपस्थित रहे।
