थाने में बरामद 13 मोटरसाइकिलों की होगी नीलामी
रामसनेहीघाट, बाराबंकी।
थाना असन्द्रा क्षेत्र में पुलिस द्वारा धारा-207 एमवी एक्ट के तहत जब्त की गई 13 मोटरसाइकिलें अब नीलाम की जाएंगी। उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये मोटरसाइकिलें काफी समय से थाने में खड़ी-खड़ी जर्जर अवस्था में हो रही थीं और बरसात के कारण उनमें और भी खराबी आ रही थी।
उपजिलाधिकारी हेदरगढ़ द्वारा आदेशित किया गया है कि इन मोटरसाइकिलों की नीलामी 27 सितम्बर 2025 को की जाएगी। इस नीलामी कार्य हेतु नायब तहसीलदार सिद्धौर श्री सौरभ सिंह को अधिकृत अधिकारी नामित किया गया है।प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नियमों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही समय पर पूरी की जाए।
