मसौली बाराबंकी। नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसा दुर्गा प्रतिमा पंडाल में मिशन शक्ति के तहत बूथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने फीता काट कर किया तथा पंडाल मे मौजूद महिलाओं एव किशोरियो को मिशन शक्ति के टोल फ्री नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूक किया।
बताते चले कि मुख्यमंत्री ने दिशा-निर्देश के अनुसार नवरात्र व अन्य पर्व-त्योहारों की अवधि में मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिला पुलिस की विशेष तैनाती करने एव एंटी रोमियो स्क्वाड को और अधिक सक्रिय करने के चलते दुर्गा पूजा पंडालों मे मिशन शक्ति के बूथ की स्थापना की जा रही है इसी क्रम मे बुधवार की देर रात्रि ग्राम पंचायत बांसा मे बूथ का उद्घाटन करते हुए क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 तथा एम्बुलेंस 108 के बारे में जानकारी दी तथा लोगों को मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं, सुरक्षा उपायों और पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया कराया।
प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने महिला एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस एवं हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया ।
