मसौली बाराबंकी। दुर्गापूजा के उत्सव पर शनिवार को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में डांडिया और गरबा डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे गरबा के पारंपरिक पोशाक में स्कूल पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य मितुशी नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय परिसर में हो रही डांडिया डांस की मस्ती में शिक्षक व नन्हें-मुन्ने भी जमकर झूमे। वहीं स्कूल में बच्चों ने विभिन्न रंगों की पोशाक पहनकर जहां डांडिया डांस किया। बच्चों ने भी गरबा डांस कर मस्ती की। स्कूल की शिक्षिकाएं भी बच्चों के रंग में रंगी रही। डांडिया कार्यक्रम में राधा को श्याम याद आ गया.. गीत पर बच्चे भक्ति भाव में डांस करते नजर आए।
इस दौरान सहायक प्रबंधक के के सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए किया गया। विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियां होनी भी बहुत जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों से जहां विद्यार्थियों की प्रतिभाओं उभरती है, वहीं विद्यार्थियों में रचनात्मकता का विकास होता है। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को अपने कर्तव्यों को जानने और उन्हें अपने जीवन में निभाने की प्रेरणा मिलती है उन्होंने ने बच्चों को कार्यक्रम के दौरान बुराई पर अच्छाई के प्रतीक की जानकारी देते हुई बच्चों का उत्साह बढ़ाया और मां दुर्गा के नौ रुपों के महत्व की जानकारी दी तथा रावण का दहन किया गया।
