केनरा बैंक के सामने खड़ी बाइक की डिग्गी से एक युवक ने एक लाख की नगदी चोरी कर ली

मसौली बाराबंकी। मंगलवार को सफदरगंज थाने से महज 2 सौ मीटर की दूरी पर स्थित केनरा बैंक के सामने खड़ी बाइक की डिग्गी से एक युवक ने एक लाख की नगदी चोरी कर ली बैंक के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मे आये चोर की तलाश मे सफदरगंज पुलिस लगी हुई है।
लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम उधौली निवासी अंशु गुप्ता की गिट्टी मौरंग की दुकान पर विगत 10 वर्षो से काम करने वाले संदीप कुमार पुत्र रामसागर मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे कस्बा सफदरगंज स्थित केनरा बैंक के सामने बाईक को खड़ी कर बैंक के अंदर आरटीजीएस करने के लिए बैंक के अंदर फ़ार्म लेने चला गया तभी थाने की ओर से पैदल आये एक कम उम्र के युवक ने बाईक मे लगे थैले मे रखे बैग को निकाल कर कस्बे की ओर पैदल चला गया जो बैंक के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मे कैद हो गया है। बैंक मे पैसा जमा करने आये युवक संदीप कुमार पुत्र राम सागर ने बताया कि आरटीजीएस करने के लिए दुकान से पैसा लेकर आया था तथा फार्म लेने के लिए बैंक के अंदर गया और जब बाहर निकला तो बाईक मे बंधे थैला खुला हुआ था और थैले मे रखा बैग गायब था जिसमे एक रुपये की नगदी थी। पीड़ित ने तुरंत थाना सफदरगंज एव शाखा प्रबंधक को सूचना दी मौक़े पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक कम उम्र का युवक बाईक खड़ी करने के बाद कुछ सेकंडो मे बैग निकालते हुए दिखाई दे रहा है।थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि बैंक सामने खड़ी बाईक से चोरी करते हुए एक नाबालिग़ बच्चे का फूटेज मिला है जिसके आधार पर आसपास के अन्य सीसीटीवी फूटेज देखे जा रहे है तथा युवक की पहचान कराई जा रही हैं जिसका जल्द से जल्द खुलासा कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!