रामसनेहीघाट में मिशन शक्ति कार्यक्रम, ईओ दरीयाबाद ने किया स्वागत

रामसनेहीघाट में मिशन शक्ति कार्यक्रम, ईओ दरीयाबाद ने किया स्वागत

रामसनेहीघाट, बाराबंकी।
आदर्श नगर पंचायत रामसनेहीघाट सभागार में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण संबंधी बैठक के दौरान मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत दरीयाबाद की अधिशासी अधिकारी सुश्री शीलू अवस्थी ने रामसनेहीघाट नगर पंचायत की ईओ सुश्री आराध्या सोनी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुमेरगंज की छात्रा को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक रूप से ईओ आराध्या सोनी के साथ जोड़ा गया, जिससे छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली का अनुभव मिला और उनमें नेतृत्व की भावना का संचार हुआ। इस अवसर पर आदर्श नगर पंचायत रामसनेहीघाट अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश यादव, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी, नगर पंचायत दरीयाबाद की ईओ शीलू अवस्थी, बाल विकास परियोजना अधिकारी बनीकोडर पारूल शुक्ला, नगर पंचायत लिपिक मनीष श्रीवास्तव, राम लव कुश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आचार्य लक्ष्मी नारायण जी, छात्राएँ कल्याणी, स्वर्णमा, माही समेत नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्यजन मौजूद रहे। अधिकारियों ने मिशन शक्ति को महिलाओं की प्रगति व सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नारी शक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और समाज में एक सकारात्मक बदलाव आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!