मसौली बाराबंकी। क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ की अध्यक्षता मे मुस्लिम धर्मगुरुओ एव समाज के प्रतिष्ठित लोगो के बींच शांति समिति की बैठक सम्पन हुई। बैठक मे सीओ ने लोगो से शांति, सौहार्द और कानून बनाये रखने मे सहयोग की अपील की।
क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने सभी मुस्लिम धर्मगुरुओ और समाज के प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि युवाओं को अफवाहों और भड़काऊ संदेशो पर ध्यान न देने के लिए प्रेरित करे। सीओ ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद साहब सभी धर्मों के आदर्श है जिनके बताये हुए रास्ते संदेश एव शिक्षा सभी धर्मों के लिए महत्व रखते है मुहम्मद साहब का सम्मान हम सभी के दिलो मे है वर्तमान समय मे नवरात्रि दुर्गा पूजा महोत्सव चल रहा हैं जिसमे संयम रखने की जरूरत है आप सभी लोग सहयोग करे कुछ समय बाद सब कुछ सामान हो जायेगा।
क्षेत्राधिकारी सीओ यातायात आलोक पाठक ने कहा कि मसौली क्षेत्र कौमी एकता का प्रतीक है जिसमे समय समय पर मेले एव जुलुसो का आयोजन होता रहता है आप सभी लोग मिलजुल कर त्यौहार मनाये तथा कोई ऐसा कार्य न करे जिससे माहौल खराब हो उन्होंने लोगो से यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिये।
प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने मुस्लिम धर्मगुरुओ से आई लव मोहम्मद पर सतर्क रहने एव सहयोग करने की अपील की।
इस मौक़े पर अतरिक्त प्रभारी निरीक्षक सनत मिश्रा, एस एस आई शमशाद अली, चौकी प्रभारी कस्बा राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक अभय गुप्ता, ग्राम प्रधान मुईन वारिस , हाजी सालिम अंसारी, रामसिंह यादव, नूर मोहम्मद, मो0 कामिल, रफी अहमद, हाफिज मुईन कारी, हाफिज आसिफ अली, मौलाना इमरान नदवी, मौलाना फैजान, एजाज रसूल, रेहान अंसारी, शादाब अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
