पूरेचुरई में माँ दुर्गा मंदिर पर दसवाँ भव्य कन्या भोज संपन्न

पूरेचुरई में माँ दुर्गा मंदिर पर दसवाँ भव्य कन्या भोज संपन्न

बनीकोडर बाराबंकी,
पूरेचुरई (कोटवा सड़क)बाराबंकी । माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण में दसवाँ भव्य विशाल कन्या भोज बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण “जय माता दी” के गगनभेदी नारों से गूँज उठा।
प्रातःकाल से ही भक्तजन मंदिर प्रांगण में पहुँचने लगे और माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। कन्या पूजन के उपरांत भव्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कन्याओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कन्याओं को माता स्वरूप मानकर उनके चरण स्पर्श किए गए तथा उपहार स्वरूप चुनरी, प्रसाद एवं मुद्रा अर्पित की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशिकांत वर्मा जी ने भी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक मुद्राएं भेजवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया !!
पवन वर्मा (अध्यापक )भैया ने भी कन्याओं को नमकीन के पैकेट, और मनीष जायसवाल भैया ने भी कन्याओं को बिस्केट देकर आशीर्वाद प्राप्त किया !!आयोजनकर्ता – अनुज चौधरी,आशीष विनायक,एवम प्रभात चौधरी ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आस्था और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश भी देता है। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
अंत में माँ दुर्गा के चरणों में आरती उतारी गई और समस्त भक्तों ने परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि हेतु मंगलकामना की।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – विकास कोटेदार,अगम,शिवाजी, हिमांशु,संदीप,शरद, नितिन,कुलदीप,सुमित, एवं अभि वर्मा
इन सभी ने कार्यक्रम की व्यवस्था को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!