बनीकोडर बाराबंकी, सातवां विशाल भंडारा 3 अक्टूबर शुक्रवार को सनौली चौराहे पर आयोजक पोशक ट्रेडर्स, श्याम प्रेमी ,कोटवा सड़क ने एक विशाल भंडारे का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भाति किया। भंडारे में पूडी, सब्जी ,अचार , हलवा ,ठंडा पानी आदि पिला करके खूब पून्य कमाई।, इसी कड़ी में सोहिलपुर निवासी बर्तन व सर्राफा व्यापारी संतोष कुमार कौशल, एडवोकेट ने भी एक विशाल भंडारा किया, जिसमें पूडी सब्जी ,मीठा, ठंडा जल आदि पिलाकर पुण्य कमाई।
इस अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष, पत्रकार राष्ट्रीय सहारा, डॉ एम एल साहू , जिला सचिव मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार वर्मा, दुर्गेश वर्मा, मोहम्मद आरिफ जलाल ,कमल तिवारी, राजू तिवारी , मुकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार यादव क्षेत्रीय पत्रकार एवं कस्बा के तमाम गणमान्य नागरिक व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। और अपना-अपना लोग परलोक बनाया।
