बाराबंकी /4 सितंबर गांव गरीब मजदूर किसान नौजवान सहायता के लिए प्रदेश में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार लाने के लिए अपना अपना बूथ मजबूत करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है प्रदेश वासियों के दुख दर्द दूर करने के लिए अखिलेश यादव का पुनः मुख्यमंत्री बनना नितांत आवश्यक है।
उक्त बात प्रतापगढ़ के सांसद एसपी सिंह पटेल ने जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में व्यक्त किये।
संसद में आगे कहा कि चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हमारा बूथ हैं आज हम सब मेहनत करके अपने-अपने बूथ पर इक्कीस इक्कीस नौजवानों की टीम तैयार कर किसको क्या काम करना है इसका निर्धारण कर लेंगे तो कोई भी ताकत हमें अपना बूथ जीतने से नहीं रोक सकती इसलिए हम लोगों को अपनी पूरी क्षमता और लगन से लगकर अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए हर जतन करना ही होगा तभी हम 2027 में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार का गठन कर पाएंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले स्नातक चुनाव होने हैं जिनके मतदाता बनाए जा रहे हैं आप सब अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा स्नातक के मतदाता बनाकर इस चुनाव को भी मजबूती प्रदान करने का काम करें क्योंकि इसके जितने ज्यादा मतदाता बनेंगे इसका इस चुनाव में उतना ही पलड़ा भारी रहेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जैदपुर विधायक गौरव रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जब किसान का बेटा बैठेगा तभी विकास की गंगा भागी हर गरीब बेसहारा असहाय व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आएगी और इसके लिए हम सबको अभियान चलाकर गांव गांव पंचायत के करके अखिलेश यादव जी के विकास कार्यों को बताने के साथ अपने-अपने बूथ को भी मजबूत करना होगा तभी हम सबका वह सपना पूरा होगा जिसकी हम सब आशा करते हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू ने कहा कि अगर हम सब ने अपनी पूरी क्षमता से अपने क्षेत्र अपने ग्राम अपने बूथ पर काम किया तो वह दूर नहीं कि जब 2027 में समाजवादी पार्टी का झंडा पूरे उत्तर प्रदेश में लहराएगा और हम सबके नेता अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे इसलिए हम सबको इस मौके को चूकना नहीं है पूरी मेहनत से लगकर अपने काम को अंजाम देना है।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी होंगे तभी हर हाथ में काम होगा हर चेहरे पर मुस्कान होगी महिलाएं सुरक्षित होंगी किसान खुशहाल होगा छात्र-छात्राओं की फीस कम होगी महंगाई पर रोक लगेगी इसलिए हम सबको इतनी मेहनत करनी है जिससे आने वाला 2027 हम सबका हो और हम सब के नेता अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने यही संकल्प लेकर आज बैठक से जाना है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा हमारा बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ की हड्डी है उनकी मेहनत और परिश्रम ने प्रदेश में कई बार समाजवादी सरकार का गठन किया जनपद की 6-की 6 विधानसभा जीतने का गौरव भी इन्हीं बूथ अध्यक्षों की मेहनत का ही परिणाम था इसलिए इस कर में किसी प्रकार की हीला हवाली नहीं होनी चाहिए सबको अपना काम तन्मयता से करते हुए अपना शीघ्र से शीघ्र अपने बूथ का गठन करने के साथ स्नातक चुनाव की तैयारी में भी पूरी तन्मयता से लग जाने की जरूरत है क्योंकि समय काम है और काम ज्यादा आने वाला समय अब निरंतर चुनाव का समय होने वाला है पंचायत चुनाव स्नातक चुनाव फिर उसके बाद सीधे विधानसभा का चुनाव हम लोगों के सामने है इसलिए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने पार्टी के हित में लिए गए हर काम शीघ्र से शीघ्र पूरा करके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, रतनलाल राव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, सुरेश चंद गौतम, चौधरी फरजान उस्मानी, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रदुमन यादव, कामता प्रसाद यादव, अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, राजेश वर्मा, जसवंत यादव, रिजवान संजय, गौतम रावत, मोहम्मद आफाक, जिला सचिव ओमचंद यादव, दिनेश शर्मा, धीरज यादव, लल्ला यादव, निशांत अहमद, संजय सिंह, तेज कुमार रावत, जितेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष युवजन सभा आशीष सिंह आर्यन, जिला अध्यक्ष महिला सभा पूनम यादव, जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा ज्ञान प्रकाश मिश्रा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी, रुपेश रावत, रमेश चंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष परशुराम यादव, उबेद सानू, सुरेश चंद यादव, जयसी राम यादव, जिला पंचायत सदस्य रामबख्श रावत, धर्मेंद्र यादव, वासुदेव वर्मा, राम सजीवन रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश गौतम, केशव राम वर्मा, रमेश चंद्र रावत, अखिलेश यादव, आकाश यादव, अंकित वर्मा, संतोष रावत, रिंकू विश्वकर्मा, मिथिलेश रावत, शकीला बानो, मीना यादव, रजनी यादव, नजमा बानो, हरिराम सिंह यादव लोकतंत्र सेनानी, वैभव सैनी, राजकुमारी प्रजापति, अमरनाथ सिंह रावत, मोहम्मद रईस, कमलेश कुमार यादव, रमेश यादव, धर्मेंद्र यादव, राम सजीवन रावत, महेंद्र पाल सिंह, धीरेंद्र चौधरी, आजम मलिक, शान सिद्दीकी, मोहम्मद मेराज, नवनीत श्रीवास्तव, डॉक्टर इरशाद अहमद, बृजेंद्र यादव, ओम कुमार वर्मा, हसीन बानो, मोहम्मद एजाज हुसैन, माधव सिंह यादव आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठक में मुख्य रूप से मौजूद रहे हैं।
वीरेंद्र प्रधान
जिला प्रवक्ता /मीडिया प्रभारी
समाजवादी पार्टी बाराबंकी
