भूमि धोखाधड़ी का बड़ा मामला उजागर, 22 लोगों से ठगी कर चुका है आरोपी

भूमि धोखाधड़ी का बड़ा मामला उजागर, 22 लोगों से ठगी कर चुका है आरोपी

थानाध्यक्ष रामसनेहीघाट ने शुरू की कार्यवाही

बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के सनौली इलाके में एक बड़ा भूमि धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अब तक करीब 22 लोगों को कथित रूप से झांसे में लेकर उनकी जमीन हड़प ली है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति ने लालच, दबाव और धमकी के ज़रिए बैनामा अपनी करवा कर जमीनें अपनी पत्नी के नाम करा लीं और फिर उन्हें बेच भी दिया।घटना शनिवार को उस समय प्रकाश में आई जब आरोपी राम प्रताप यादव ग्राम पूरे अन्दई में एक विवादित जमीन को दिखाने पहुंचा। वहां पहले से मौजूद जमीन स्वामी सतीश, दयाशंकर और मोहित ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। हंगामा बढ़ने पर आरोपी ने खुद 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।
थाना प्रभारी को दिए गए सामूहिक शिकायती प्रार्थना पत्र में दयाशंकर तिवारी (पूरे अहिरन, सनौली), सतीश कुमार (पूरे अन्दई, सनौली), त्रिभुवन (पूरे अगान, टिकैतनगर), मोहित वर्मा (मदारपुर, असन्द्रा), देवी (मदारपुर), तथा प्रभात शर्मा (गोकुल नगर, नगर कोतवाली) आदि ने आरोपी राम प्रताप यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी दुधरा, जुगौर, थाना बीबीडी लखनऊ, उनकी पत्नी रंजना और दूसरी पत्नी विमलेश कुमारी पुत्री बाल कुमार (सेमरौता, तिलोई, रायबरेली) के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि आरोपी ने अधिक पैसे देने का लालच देकर बैनामा करवा लिया, यह कहते हुए कि शेष पैसा बाद में देगा। कई मामलों में उसने धमकी देकर भी जमीन अपने नाम करवा ली। जब पीड़ितों ने भुगतान की मांग की तो आरोपी ने उन्हें गाली गलौज की और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। इससे सभी भू-स्वामी भयभीत हैं।
पीड़ितों ने मांग की है कि इस संगठित जालसाजी को संज्ञान में लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति इसका शिकार न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!