मसौली बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित थाना समाधान दिवस मे मात्र दो शिकायते आयी जिसके निस्तारण के लिए राजस्व एव पुलिस टीम का गठन किया गया है।
थाना समाधान दिवस मे ग्राम बरगदिया निवासी दिलेराम पुत्र राम मनोहर ने अपने विपक्षी कुरथरा निवासी राकेश पुत्र लल्ला के विरुद्ध भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की वहीं ग्राम करपिया निवासी काशीराम, सुरेशचंद्र पुत्रगण रामलाल ने अपने विपक्षी ग्राम जवहिरपुर मजरे करपिया निवासी गोपाल पुत्र राम आधार, ज्ञान प्रकाश उर्फ बब्लू के विरुद्ध चकमार्ग छुड़वाने के सम्बंध मे प्रार्थना पत्र दिया दोनों प्रार्थना पत्रों को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह सम्बंधित अधिकारियों निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
इस मौके पर सआदतगंज चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक राजकरन, शिवकुमार, रमेशचंद्र, अभय गुप्ता, राजस्व निरीक्षक स्वामीनाथ सोनी, आदि लोग मौजूद रहे।
