खण्ड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी ने बड़गांव की लाइब्रेरी का लिया जायजा

मसौली बाराबंकी। बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव व खण्ड शिक्षा अधिकारी जानेंद्र कुमार गुप्ता ने ग्राम पंचायत बड़ागांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय सहित पंचायत भवन बड़ागांव मे संचालित लाइब्रेरी का जायजा लिया।
प्राथमिक विद्यालय प्रथम पहुंचे खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी जानेंद्र कुमार गुप्ता ने स्कूल की पठन पाठन का जायजा लिया तथा बच्चो की शिक्षा गुणवत्ता परखी तथा एमडीएम का खाना बनाने वाली रसोइयो से मीनू के अनुसार बच्चो को भोजन देने के निर्देश दिये अधिकारियो ने विद्यालय की साफ सफाई व पेंटिंग की प्रशंसा की इसके पश्चात बीडीओ एव बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का जायजा लिया तथा बच्चो के लिए एमडीएम मे बनी साबूतदाने की खीर को चखा विद्यालय के कार्यालय, क्लासरूम का निरीक्षण किया तथा बच्चो से संवाद कर शिक्षा को परखा।
खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी जानेंद्र कुमार गुप्ता ने पंचायत भवन बड़ागांव मे संचालित लाइब्रेरी का जायजा लिया अधिकारियो ने बच्चो से संवाद किया और तैयारी मे लगे बच्चो से प्रश्न किया। उन्होंने बच्चो से मन लगाकर पढ़ने को कहा।
इस दौरान सहायक विकास अधिकारी आईएसबी मदन गोपाल कनौजिया, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहमंद, पंचायत सचिव जैसराम, उत्तम कुमार वर्मा, तकनीकी सहायक अजय कुमार वर्मा, प्रधानाधियापिका कहकंशा खातून, अस्फी फातिमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!