मसौली बाराबंकी। 33 हजार हाईटेंशन विद्युत लाईन में आयी यांत्रिक खराबी के कारण क्षेत्र की करीब 6 घण्टे से बिजली गुल रही इस दौरान उपभोक्ता जहाँ गर्मियों से परेशान रहे वही लोग पानी को तरस आ गये।
बताते चले कि बुधवार की सुबह करीब 12 बजे दहेजिया गांव के निकट 33 हजार हाईटेंशन लाइन के केबिल बॉक्स यांत्रिक खराबी होने के कारण क्षेत्र कस्बा मसौली, बांसा, बड़ागांव, सहादतगंज अनूपगंज, रामपुर, सैदनपुर सहित करीब दो सैकड़ा से अधिक गाँवो बिजली गुल हो गयी दोपहर में ही निकले विद्युतकर्मियों ने खराबी को ठीक करने मे जुट गये तब शाम करीब 6 बजे बिजली शुरू हो सकी। करीब 6 घण्टे से अधिक समय तक बिजली न आने से लोग गर्मी से बेहाल रहे और लोग पानी को तरस गये। अवर अभियंता लाल जी सिंह ने बताया कि 33 हजार हाइटेशन लाइन मे यांत्रिक खराबी आ गयी थी जिसे सही कर आपूर्ति चालू की गयी है।
