धान काटते समय दिखा अजगर सभी भागे मचा हड़कंप वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

धान काटते समय दिखा अजगर सभी भागे मचा हड़कंप वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

रामसनेहीघाट बाराबंकी
नगर पंचायत रामसनेहीघाट क्षेत्र में आलोक ब्रिक फील्ड के पास जेठबनी निवासी तिन्नी पुत्र निर्मल के धान के खेत में अजगर सांप बैठा हुआ था। सुबह जब धान काटने लोग धान के खेत में पहुंचे तो बैठे अजगर सांप को देखकर सभी भागे और शोरगुल सुनकर दीपक रावत जेठबनी ने जब देखा तो वह डर गया और इसकी सूचना तुरन्त जिला संवाददाता राजेन्द्र कुमार त्रिवेदी को दी। सूचना मिलने पर संवाददाता ने अमित कुमार गुप्ता वनाधिकारी रेंजर विशाल गुप्ता को दिया। रेंजर ने तुरन्त अपनी टीम गठित करके जिसमें श्रीधर, अमित, विनोद, अमरेश शर्मा, को मौके पर भेजा। वहां सभी ग्रामवासी इकट्ठा मौजूद थे। शोरगुल सुनकर अजगर धीरे-धीरे चलने लगा जिस खेत में वह दिखा था शोरगुल की वजह से वह लगभग एक घंटे में चौथे धान के खेत में जा घुसा था। गांव के लोग उसका पीछा कर रहे थे।वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तब गांव तथा धान काटने वाले लोगों को सुकून मिला। वनविभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया। लगभग बीस पच्चीस मिनट के बाद उसे पकड़ पाये। बोरे में भरकर उसे जंगल में छोड़ दिया है। यह जानकारी वन विभाग के सतीश ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!