बेसिक परिषद के जूनियर स्कूलों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का दिया जा रहा प्रशिक्षण

बनीकोडर बाराबंकी ,बेसिक परिषद के जूनियर स्कूलों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उच्च प्राथमिक विtद्यालय निमहा में बालिकाओं को प्रशिक्षण दे रहे राजीव कुमार साहू ने बताया कि बालिकाओं को योगा के साथ साथ पंच ,स्टांस, एवं ब्लॉक की जानकारी दी गई।धनतेरस के शुभ अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा प्रधानाध्यापिका निशा वर्मा के दिशा निर्देशन में दीपावाली पर्व के पावन अवसर पर रंगोली बनाई गई जो वास्तव मे भव्य दीपोत्सव की झलक दिखाई दे रही थी।निशा वर्मा ने बताया कि दीपावली प्रकाश का पर्व है जिसमें हम सभी लोग सावधानी पूर्वक मनाएंगे।पटाखों का प्रयोग नहीं करेंगे क्योंकि इससे हमारा वातावरण प्रदूषित होता है।घर की साफ सफाई के साथ साथ लक्ष्मी गणेश का पूजन कार्यक्रम में माता पिता का सभी लोग सहयोग करेंगे। बच्चों द्वारा राम आयेंगे गीत गाकर दीपावली का पर्व मनाया गया।इस अवसर पर सहायक अध्यापिका प्रियंका दुबे, सचिदानंद सहित समस्त विद्यालय मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!