सुंदरलाल इंटर कॉलेज सैदनपुर मे ‘दंड से न्याय की ओर’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मसौली बाराबंकी। सुंदरलाल इंटर कॉलेज सैदनपुर मे सफदरगंज पुलिस द्वारा शुक्रवार को ‘दंड से न्याय की ओर’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित छात्र छात्राओं को नए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) कानून के बारे में जानकारी दी गई।
सहायक अभियोजन अधिकारी सोलंकी यादव की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में बताया गया कि महिला हेल्प डेस्क अब 24 घंटे थाने पर संचालित है, जहां पर महिलाएं महिला मित्र पुलिसकर्मी से अपनी पूरी बात बता सकती हैं। नये बीएनएस कानून उनकी आवाज को मजबूत और न्याय पाने का आसान जरिया साबित होंगे। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने मौजूद लोगों को बताया कि किस प्रकार से किसी पीड़ित को न्याय मिल सकता है उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस स्तर से संचालित समस्त योजनाओं व प्रबंधनो की जानकारी दी छात्राओं द्वारा नए कानून पर निबंध लेखन एवं कला प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करनेव्वाले छात्राओं को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया ।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद पांडेय , चौकी प्रभारी सैदनपुर विभूति द्विवेदी, महिला आरक्षी प्रीती तिवारी ने बालिकाओ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा जीरो एफआईआर , ईएफआईआर, समयबद्ध न्याय प्रौद्योगिकी एवं फॉरेंसिक उपयोग , महिला एवं बाल संरक्षण , नये अपराध एवं धाराएं पीड़ित केंद्रित प्रावधान व साइबर क्राइम संबंधी अपराध- जो कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से किया जाता के प्रति जागरूक करते हुए यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट, घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान इंटर कॉलेज के शिक्षक एव छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!