अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी के महंत श्री सौरभ दास जी महाराज का भव्य स्वागत

अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी के महंत श्री सौरभ दास जी महाराज का भव्य स्वागत



बाराबंकी जनपद के ग्राम पंचायत सुरसंडा में समाजसेवी जव्वाद अहमद खान एडवोकेट के आवास पर अयोध्या महंत व पहलवान सौरभ दास का हुआ भव्य स्वागत तो वहीं लोगों ने फूल मालाओं से किया अभिवादन।
शहाबपुर चौराहा स्थित कमल पैलेस में अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी के महंत श्री सौरभ दास जी महाराज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महाराज श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तुषार जायसवाल, कमल जायसवाल, हार्दिक जायसवाल, ईशान जायसवाल, मनीष जायसवाल, सुनील जायसवाल, कौशल जायसवाल, पप्पू कनौजिया, पिंटू जायसवाल पत्रकार रहमान अली खान सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्तों ने महंत श्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और भक्ति भाव से “जय श्री राम” तथा “हनुमान जी महाराज की जय” के जयघोष लगाए। वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!