शहर के पटेल संस्थान में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की मनाई गई 150 वीं जयंती

बाराबंकी ,
शहर के पटेल संस्थान में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। पूर्व चेयरमैन कोआपरेटिव धीरेन्द्र कुमार वर्मा जी के द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस आदमकद प्रतिमा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी के प्रयास से राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के करकमलों द्वारा पटेल संस्थान के प्रांगण में स्थापित किया गया था सरदार पटेल जी पूरे भारत ही नहीं पूरी दुनिया में विख्यात संघर्षशील नेता थे वह अनेकों महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान रहते हुए कई महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए आजकल के युवाओं से निवेदन है कि सरदार पटेल जी के बताए हुए रास्तों पर चलें।मेरा पूरे पीडीए परिवार से अनुरोध है कि सरदार पटेल जी के रास्तों पर चलकर प्रदेश में पीडीए सरकार बनाएं।मै सरदार पटेल जी की जयंती पर सभी देश वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें नमन किया।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व चेयरमैन कोआपरेटिव धीरेन्द्र कुमार वर्मा जी,अजय वर्मा बबलू जी,हशमत अली गुड्डू,अजय वर्मा,कृष्ण कुमार रावत,उमा शंकर वर्मा, डॉ एस के वर्मा,अमर सिंह वर्मा,अम्बरीष अम्बर, शिव कुमार व्यास, डा खुशीराम वर्मा,शिव शंकर वर्मा,अनिल कुमार वर्मा,संतोष रावत,सिद्धांत पटेल,धर्मेंद्र वर्मा,विकास वर्मा,अशोक वर्मा,लाखू राम पटेल,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!