ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन

ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन

गन्ना दफ्तर बाराबंकी में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

बाराबंकी, 1 नवम्बर।
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाण्डेय के आह्वान पर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष डॉ० राकेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने शुक्रवार को गन्ना दफ्तर परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी बाराबंकी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष डॉ० राकेश सिंह ने कहा कि जनपदों में विभागीय अधिकारियों द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं पर अनुचित दबाव डालते हुए परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जो पूर्णतः अव्यवहारिक हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा समस्याओं का संज्ञान लेते हुए तत्कालीन मुख्य सचिव एवं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ संगठन के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई थी। बैठक में ऑनलाइन हाजिरी से संबंधित समस्याओं को बिंदुवार रखा गया था, जिसके बाद शासन स्तर पर आश्वासन देकर ऑनलाइन हाजिरी लिए जाने के निर्देश पर रोक लगाई गई थी, किंतु अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।

शिक्षक नेताओं ने कहा कि जब तक समस्याओं का निवारण नहीं होता, तब तक शिक्षक-शिक्षिकाएं ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाएंगे।

धरना-प्रदर्शन में जिला मंत्री उमानाथ मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० देवेंद्र द्विवेदी, महिला उपाध्यक्ष किरण विश्वकर्मा, जिला संयुक्त मंत्री सुनील त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष डॉ 0आलोक शुक्ल, अनवार अहमद,श्याम किशोर बाजपेई,विवेक गुप्ता,चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,ललित वर्मा, जिला संगठन मंत्री मो० आसिम,विश्वजीत सिंह,रवि भदौरिया,जिला मीडिया प्रभारी जय कुमार,सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह,हनुमंत अवस्थी,दिलीप कुमार तिवारी,राजेश सिंह,शिव कृष्ण सिंह,धीरेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लॉक मंत्री पवन मिश्र,कुलदीप मिश्र,ओंकार वर्मा,आदर्श पाण्डेय,अब्दुल माजिद,रवि शंकर जोशी,अरुणेंद्र दीक्षित, अयोध्या प्रसाद ,भानु मिहिर, शरद चंद्र,अमित
जायसवाल ,अरुण त्रिपाठी, मोहम्मद जबीर,प्रमोद कुमार,मयाराम सरोज,पूनम सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!