क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से अविलम्ब गड्ढे को भरवाने की मांग की।
कोटवा धाम मार्ग पर बड़ा गड्ढा, कई श्रद्धालु घायल — ग्रामीणों में आक्रोश
बाराबंकी (बनीकोडर):
बनीकोडर क्षेत्र के कोटवा धाम जाने वाले डामर मार्ग पर कल्याणी तट सहादतगंज के पास एक बड़ा जानलेवा गड्ढा बनने से दुर्घटनाओं का सिलसिला बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, राजमार्ग से जुड़ी कोटवा सड़क से कोटवा धाम की ओर जाने वाले इस मार्ग पर बने गहरे गड्ढे में कई श्रद्धालु वाहन समेत फिसलकर घायल हो गए।
यह सड़क कोटवा धाम में बाबा श्री संत साईं जगजीवन साहेब बाबा के दर्शन हेतु जाने वाले भक्तों की मुख्य मार्ग है। लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बाराबंकी से मांग की है कि दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए उक्त गड्ढे को तत्काल भरवाया जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को राहत मिल सके।
