रामनगर विधानसभा क्षेत्र भाजपा नेता व समाज सेवी गौरीकांत दीक्षित की मिलनसार शैली लोगों के दिल और दिमाग में उतर गई है। तराई क्षेत्र के गली-गली कूचों कूचों में पहुंचकर जन सेवक के रूप में 24 घंटे उपलब्ध रहने वाले सरल व्यक्तित्व के धनी गौरीकांत दीक्षित अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। गरीब असहाय या चिकित्सा या स्वास्थ्य की टीम या फिर गरीबों शोषितों को यथा संभव सहायता पहुंचाने की बात हो हर मौके पर गौरीकांत दीक्षित जी उपलब्ध रहते है। इतना ही नहीं आजादी के बाद ऐसे मोहल्ले और मजरे जो आज तक सड़क मार्ग आदि अन्य बुनियादी सुविधाओं से अछूते है वहां पर तमाम विवादों को दरकिनार करते हुए सड़क मार्ग सुलभ कराने, स्वच्छ पेयजल, जल निकासी आदि बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था कराने व पक्ष तथा विपक्ष को दरकिनार कर मानवतावादी दृष्टिकोण को अपनाते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रमुख संकल्प है अपने कई निजी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े होने के बाद भी हेतमापुर धाम में नारायण दास बाबा की तपोस्थली या फिर लोधेश्वर महादेवा मे लगने वाले मेले हर जगह पर यथासंभव कार्य करते हैं व अमोली कला कार्यालय पर आए हुए पीड़ितों का दुख दर्द दूर करने का – हर संभव प्रयास में सुबह से ही जुट जाते हैं। भाजपा की
जाति धर्म ऊँच नीच को दरकिनार कर शोषितों पीड़ितों नीतियों के प्रचार-प्रसार तथा योगी मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक जानकारी देने का कार्य भी श्री दीक्षित जी बखूबी निर्वहन करने में भी माहिर हैं। भाजपा तथा जनता के प्रति 24 घंटे समर्पित भी माने जाते हैं। भाजपा की मंडल इकाई से लेकर जिला व प्रदेश तक जो भी कार्य पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते भाजपा द्वारा दिया जाता है वह पूरी निष्ठा के साथ ज्यादा गर्मी बरसात को दर किनार करते हुए कार्य संपन्न करने में जुट जाते हैं लोगो को गले लगाकर उनके दुख दर्द के आंसुओं को पोछ कर क्षेत्र में लोगों की दुलारे बन गए हैं। रामनगर क्षेत्र की आवाम को अपना भविष्य अब अपनो के बीच के गौरीकांत दीक्षित में ही दिख रहा है।
