कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब,
पत्रकार ठा. पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने बाबा कोतवाल धाम में किए दर्शन
रामसनेहीघाट बाराबंकी। आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा कोतवाल धाम, जगजीवन साहब मंदिर में उमड़ पड़ी। श्रद्धा और भक्ति का यह नजारा देखते ही बन रहा था। इसी अवसर पर पत्रकार ठा. पुष्पेंद्र कुमार सिंह अपने सहयोगी सत्य प्रकाश पांडेय के साथ मंदिर पहुंचे और विधिवत दर्शन कर जनमानस की भावनाओं का जायजा लिया।
पत्रकार श्री सिंह ने मंदिर परिसर एवं मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बदोसराय व टिकैतनगर पुलिस की सतर्कता व मुस्तैदी के कारण मेले में कहीं भी अव्यवस्था या भीड़भाड़ की समस्या नहीं देखने को मिली।
श्री सिंह ने कहा कि इस बार पुलिसिंग व्यवस्था बेहद व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के अनुकूल रही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी तरह शांति, सुरक्षा और श्रद्धा से भरे आयोजन होते रहें।
