उषा हॉस्पिटल जच्चा-बच्चा केंद्र का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

उषा हॉस्पिटल जच्चा-बच्चा केंद्र का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। एनएच-27 अयोध्या-लखनऊ मार्ग स्थित कोटवा सड़क पर शुक्रवार को उषा हॉस्पिटल जच्चा-बच्चा केंद्र का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। अस्पताल का संचालन सौरभ यादव द्वारा किया गया।, जिसका उद्घाटन 7 सितंबर से औपचारिक रूप से प्रारंभ हुआ।इस मौके पर डॉ. उषा यादव, विष्णु यादव, डायरेक्टर संदीप कुमार यादव, डॉ. सीमा यादव, देवनाथ यादव, व अफजाल अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं कोटवा सड़क व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. एम.एल. साहू व क्षेत्रीय वरिष्ठ ठा.पुष्पेंद्र कुमार सिंह शामिल हुए।
इस अवसर पर पत्रकारों एवं आशा बहुओं का सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में क्षेत्र के कई राजनेता, धीरज यादव समाजसेवी व स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।अस्पताल के शुभारंभ से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब प्रसूति एवं सामान्य उपचार की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को अब दूरदराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!