कांग्रेस ने अपने सत्तर साल के शासन में मुसलमानो की सिर्फ दुर्गति ही की है और भिखमंगा बना दिया है :राईन


बाराबंकी। कांग्रेस मुसलमानों का तुष्टिकरण करती रहती है, जबकि हक़ीक़त ये है कि कांग्रेस ने अपने सत्तर साल के शासन में मुसलमानो की सिर्फ दुर्गति ही की है और भिखमंगा बना दिया है उक्त विचार सट्टी बाज़ार स्थित कार्यालय पर महाज़ के लोगो को संबोधित करते हुए ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने कहा है अपनी बात जारी रखते हुए श्री राईन ने कहा कि मुसलमानों का बुद्धिजीवी वर्ग कांग्रेस से सवाल पूछने और उस पर अपनी बदहाली का इलज़ाम लगाने के बजाये कांग्रेस का बचाव करता रहता है और एड़ी चोटी का ज़ोर लगाकर भाजपा का विरोध करता रहता है मुसलमानों द्वारा कांग्रेस का बचाव करने से हिन्दू अवाम में ये मेसेज जाता रहा है कि कांग्रेस सचमुच में मुसलमानो की भलाई कर रही है, तभी तो मुसलमान उसका फेवर कर रहा है भारत में साम्प्रदायिकता को फैलने का सबसे बड़ा कारण सेकुअलर पार्टियों का पॉलिटिक्स करने का स्टाइल ज़िम्मेदार है जो पार्टियां खुद को सेक्युलर कहती हैं वो मुसलमानों के लिए कुछ करती तो नहीं हैं, लेकिन मुस्लिम हितैषी होने का दावा बड़े ही ज़ोर,शोर से करती हैं, जिन दावों में कोई सच्चाई नहीं होती है..!! पर इन झूठे दावों की #बुनियाद पर अवाम इन पार्टियों को मुस्लिम हितैषी समझने लगती है मुस्लिम समाज द्वारा इन पार्टियों के झूठे दावे की आलोचना ना करने से अवाम का एक बड़ा तबक़ा, इनके मुस्लिम हितैषी होने के झूठे दावे को सच्चा मान लेते है इसलिए कांग्रेस, सपा, बसपा, टीएमसी, राजद, आप जैसे फर्जी सेक्युलर पार्टियों के झूठे दावों की पोल जोर- शोर से खोलते रहिये.. मुसलमान सेक्युलर पार्टियों द्वारा किये जाने वाले भेदभाव और उनके द्वारा संसाधनों में हिस्सेदारी ना दिए जाने की बात जितने ज़ोर, शोर से उठाएगा- साम्प्रदायिकता उतनी ही दूर भागेगी । कांग्रेस तेलंगाना में जाति जनगणना करा के बैठे हिस्सेदारी नहीं दे रहे हैं सरकार में बिहार में भी जनगणना हो गई वहाँ भी यही हॉल हैं तथाकथित सिकुलर पार्टीया बंद करे जनगणना की माँग जब हिस्सेदारी नहीं देना हैं। बिहार में अपने को सिकुलर कहने वाली पार्टियो आर जे डी, कांग्रेस ने आबादी के अनुपात पसमांदा मुसलमानों को टिकट नहीं दिया किसी राईन, कुरैशी, धोबी आदि को । यही पार्टीया सबसे ज़्यादा जाति जनगणना की माँग कर रही थी वही धोखा दी है आरजेडी कांग्रेस गठबंधन ने अपना यादव मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया है अब और ओ बी सी जाति के लोग सिर्फ़ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल होना हैं ये गठबंधन नहीं ठगबंधन है इस अवसर पर निसार राईन, अशफाक राईन, खलील राईन, सद्दाम इदरीसी, इरफ़ान अंसारी, अय्यूब राईन, मोहम्मद सलीम, कलीम लाला, मद्दू, जावेद राईन, सररुख राईन, मैनुद्दीन अंसारी, इमरान बंधा, इमरान अंसारी, अब्दुल्ला राईन, रिजवान राईन, रऊफ राईन, मुशीर राईन,मोमिन राईन, तय्यब आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!