बनीकोडर बाराबंकी ,
विकास खण्ड बनीकोडर के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर राजपुर बनीकोडर का निरीक्षण किया। जिसमें
बच्चों की गुणवत्ता संतोष जनक पाई गई।आज 95 बच्चे उपस्थित रहे। विद्यालय में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बन रहा था। बच्चों से गणित के सवाल पूछे बच्चों द्वारा संतोष जनक जवाब दिया गया। शिक्षण व्यवस्था सुधार हेतु सभी अध्यापकों को निर्देशित किया। उपस्थिति बढ़ाने पर अभिभावकों से लगातार जन संपर्क करने के लिए निर्देशित किया।
