नोडल अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने श्री राम अभिलाष स्मारक इंटर कालेज चौरी अलादादपुर बनीकोडर का किया औचक निरीक्षण
बनीकोडर बाराबंकी, ब्लॉक बनी कोडर के माध्यमिक विद्यालयों के नोडल अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने श्री राम अभिलाष स्मारक इंटर कालेज चौरी अलादादपुर बनी कोडर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सभी कक्षाओं में जाकर सीसीटीवी वॉइस रिकॉर्डर फर्नीचर कार्यालय प्रधानाचार्य कक्ष शौचालय पेय जल व्यवस्था की गहन जानकारी प्राप्त की तथा प्रधानाचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया और सही कार्य करने का सुझाव भी दिया विद्यालय के डाक्यूमेंट्स का अवलोकन भी कियासभी व्यवस्थाओं से नोडल अधिकारी संतुष्ट थे साफ सफाई रंगाई पुताई तथा अच्छा फर्नीचर और मॉड्यूलर क्लास मैं एलसीडी आधुनिक शिक्षा से प्रभावित थे नोडल अधिकारी ने कहा कुछ कमी की पूर्ति कर दीजिए तो आपका विद्यालय बोर्ड परीक्षा केंद्र भी बनने लायक है पठन पाठन का स्तर भी देखा अध्ययन को लेकर शिक्षकों से संवाद भी किया इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाशंकर शुक्ल सुनील कुमार संत शरण श्रीवास्तव वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तेज कुमार उपाध्याय परमानंद तिवारी रविंद्र प्रताप सिंह पूजा सिंह स्नेहा पूजा दिव्यांशी मुस्कान गायत्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप यादव मोहित दीक्षित मौजूद थे
