शहाबपुर में पूर्व प्रधान हाजी वसीम अंसारी के नमाजे जनाजा में उमड़ा जनसैलाब

शहाबपुर में पूर्व प्रधान हाजी वसीम अंसारी के नमाजे जनाजा में उमड़ा जनसैलाब


मसौली (बाराबंकी)।
कस्बा शहाबपुर के पूर्व प्रधान हाजी वसीम अंसारी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार लगभग 72 वर्षीय हाजी वसीम अंसारी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें पंद्रह दिन पूर्व लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार की शाम लगभग 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर गांव पहुंचते ही हर किसी की आंखें नम हो गईं। शव के शहाबपुर स्थित आवास पर पहुंचते ही परिजनों सहित सैकड़ों लोग गमगीन हो उठे। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया। बताया जाता है कि उनके पिता मो. सफी (मुन्ने अंसारी) लगभग 32 वर्षों तक ग्राम पंचायत शहाबपुर के प्रधान रहे और जनसेवा में समर्पित रहे। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हाजी वसीम अंसारी ने लगभग 15 वर्षों तक ग्राम प्रधान के रूप में कार्य करते हुए लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उनके नमाजे जनाजा में क्षेत्रीय व राजनीतिक हस्तियों का भारी जमावड़ा रहा। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, सदर विधायक सुरेश यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,पूर्व सांसद पी. एल. पुनिया, मो आरिफ़,पूर्व एमएलसी राजेश यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा, सपा नेता ज्ञान सिंह, एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव,मो मुब्बसिर पूर्व चेयरमैन हफीज़ भारती, वसीम राईन,प्रीतम सिंह, हाजी इरफान सेठ,मुल्लाअसरार पूर्व प्रधान, इरशाद कामिल प्रधान,मुजीब राईन,जव्वाद खान,इरशाद मलिक, विधायक प्रतिनिधि रिजवान संजय,सपा नेता अजय कुमार वर्मा,हसमत अली गुड्डू, संतोष रावत,शकील सिद्दीकी, मुईन वारिस प्रधान, ताज बाबा, मो. सबाह, ज़फ़र अंसारी, मो. वकील अंसारी, नुरुलहुदा अंसारी, बाबू राईन, मुख़्तार सभासद, बब्लू बिंद्रा (स्वीट्स) समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेता और क्षेत्र के हजारों शुभचिंतक शामिल हुए। नम आंखों से लोगों ने हाजी वसीम अंसारी के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। क्षेत्रवासियों ने कहा हाजी वसीम अंसारी हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उनके द्वारा दिखाए गए सच्चाई और सेवा के रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!