बनीकोडर बाराबंकी, मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान से दौसा तीन पहाड़ काली मंदिर श्री 108 वाल्कांड महाराज जी ,गंगासागर तीर्थ स्थल जाते समय स्थानीय कस्बा कोटवा सड़क पूर्व डी डी सी बिन्नू जायसवाल के निवास पर रुक कर श्री बालाजी महाराज के भजन कीर्तन कह करके भक्तों का मन मोह लिया।
बाबाजी के साथ बाबा भजन लाल नाथ जी महाराज, बाबा हरिनाथ नाथ जी महाराज, बाबा महेश नाथ जी महाराज ,बाबा राजीव नाथ जी महाराज, भजन कीर्तन करते गोरखपुर होते हुए श्री महा तीर्थ स्थल गंगा सागर जाकर के दर्शन करेंगे ।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष, पत्रकार, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, डॉ एम एल साहू, युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, पूर्व प्रधान प्रीती जायसवाल ,उदल उर्फ मुनीम जी आदि तमाम भक्तों ने बाबा जी के भजनों को सुनकर अपना-अपना लोक परलोक बनाया।
