बनीकोडर बाराबंकी,
जे.बी.एस इंस्टीट्यूट एवं जे.बी.एस पब्लिक स्कूल,बंदी का पुरवा में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्म दिवस के अवसर पर परिसर में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबन्धक महोदया श्रीमती पूनम सिंह जी ने की। प्रबंधक महोदया के साथ डिग्री प्राचार्या अन्नपूर्णा मैम,सी.बी.एस. सी. की प्राचार्या रेनू मैम तथा ग्राम पंचायत तींधवानी के प्रधान प्रतिनिधि श्री नंदलाल जी एवं डालूखेड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान श्री मन्नालाल जी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की धड़कन हैं। उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्य और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारा दायित्व है।”
उन्होंने कहा कि बच्चे जब सपने देखते हैं, तो समाज उन सपनों के साथ आगे बढ़ता है। इसलिए संस्थान का प्रयास है कि हर छात्र को उसकी प्रतिभा के अनुरूप अवसर और मंच मिले।
अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
बाल दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में बाल मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मेले में छात्रों द्वारा स्वयं तैयार किए गए स्टॉल मुख्य आकर्षण रहे। इनमें घरेलू हस्तशिल्प, विज्ञान मॉडल, फूड-स्टॉल, खेल-कूद गतिविधियाँ, बुक-स्टॉल शामिल थे।
बच्चों ने अभिभावकों व आगंतुकों के सामने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
प्रबन्धक महोदया ने मेले का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के नवाचार, आत्मविश्वास व टीमवर्क की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करते हैं।
अंत में प्रबंधक महोदया द्वारा सरदार150 मिशन के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया,जिसमें भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी (D.El.Ed प्रथम सेमेस्टर)को प्रथम,पूजा को द्वितीय तथा रुचि को तृतीय व निबंध प्रतियोगिता में शालिनी यादव को प्रथम,अभिषेक को द्वितीय,मुस्कान को तृतीय स्थान एवं रंगोली में साक्षी सिंह,मीनाक्षी को संयुक्त रूप से प्रथम,पूजा,शालिनी को द्वितीय,मुस्कान,जीतू को तृतीय स्थान प्राप्त किया।इन सभी को प्रबंधक महोदया द्वारा पुरस्कृत किया गया।
