बनीकोडर बाराबंकी
खंड शिक्षा क्षेत्र बनीकोडर अंतर्गत संचालित डॉक्टर ब्रम्हा बख्स गोपाल मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीगंज चौराहा, में आज शुक्रवार को बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। बाल मेले में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों द्वारा विभिन्न कला कृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। विद्यालय के प्रबंधक अवनीश सिंह ने बताया कि विद्यालय परिवार की तरफ से ये बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है, आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों के मानसिक विकास के साथ साथ भारतीय सांस्कृतिक की पहचान कराना है। बाल मेले में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के परिजन व क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।
…………
