ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन अध्यक्ष सुशील पाण्डेय के नेतृत्व वाली कार्यसमिति को निबंधन विभाग द्वारा पंजीकृत करते हुए किया गया वैध
ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन के अध्यक्ष रहे रामपाल सिंह जी के निधन होने के बाद कुछ पद के महत्वाकांक्षी व्यक्तियों द्वारा संस्था को जेबी संस्था बनाने और संगठन की छवि धूमिल करने की मंशा से संस्था के संविधान विरुद्ध होकर अनैतिक रूप से कार्य किए जाने लगा। जिसके विरुद्ध AIPTF के अध्यक्ष सुशील पाण्डेय द्वारा आवाज उठाते हुए संस्था के पंजीकृत कार्यालय निबंधन विभाग पटना बिहार को अवगत कराया गया जिसके क्रम में महानिरीक्षक निबंधन विभाग द्वारा दोनों पक्षों की सुनवाई और संस्था की जांच के निर्देश दिए गया। जिस पर निबंधन विभाग द्वारा संस्था की गहन जांच और लंबी सुनवाई के बाद निबंधन विभाग द्वारा दिनांक 05 दिसंबर 2025 के आदेश प्रमाण पत्र के माध्यम से ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व वाली कार्यसमिति/नियमावली को पंजीकृत करते हुए मान्यता प्रदान की गई। विधिक रूप से मान्यता मिलने पर देश व विभिन्न प्रदेशों के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। वहीं ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय अत्यंत भावुक होकर कहे कि सत्य की जीत हुई है । जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय, ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन के नई दिल्ली जनकपुरी स्थित जगदीश मिश्र शिक्षक भवन आवासीय कार्यालय पहुंच कर संस्था के पूर्वजों एवं मां सरस्वती को माल्यार्पण कर संस्था के कार्यों को संचालित किए । उन्होंने साफ कहा कि यदि संस्था को किसी भी अराजक तत्वों द्वारा कोई नुकसान पहुंचाया गया तो कानूनी कार्यवाही कराई जाएगी और देश का शिक्षक ऐसे व्यक्तियों को माफ नहीं करेगा। वहीं दिल्ली कार्यालय पर विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुए सभी पदाधिकारी शिक्षक साथियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय को माला पहना कर स्वागत अभिनंदन किए और एक दूसरे मिष्ठान खिलाकर खुशी व्यक्त किए।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष बबरू वाहन बोई, सचिव डॉ अनुज त्यागी आलोक मिश्र ठाकुरदास यादव, कार्यसमिति सदस्य नरेश कौशिक काउंसलर योगेश पाण्डेय, श्याम किशोर बाजपेई सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।
