बनीकोडर बाराबंकी,
ग्राम सभाचौरी अलादाद पुर मे स्थित श्री राम अभिलाष स्मारक इंटर कॉलेज में खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री माननीय सतीश चंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया विद्यालय के प्रबंधक फूलचंद उपाध्याय ने बुके देकर राज्य मंत्री का स्वागत किया प्रधान भर है मऊ राजेश यादव पूर्व प्रधान नंगू रावत पूर्व बीडीसी हरिश्चंद्र गुप्ता एवं विवेक सिंह ने माला पहनकर स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के संचालक एवं माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तेज कुमार उपाध्याय ने किया इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा की विद्यालय चलाना आसान नहीं होता इसमें कई पीढ़ियां खपत हो जाते हैं विद्यालय बड़ी त्याग और तपस्या से चलता है इस त्रिकूट क्षेत्र में यह विद्यालय चौरी निवासीहमारे गुरु फूलचंद उपाध्याय एवं हमारेबाबा पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी स्वर्गीय अवधेश प्रकाश शर्मा जी ने 2010 की बसंत पंचमी को शिलान्यास किया था आज यह विद्यालय बट वृक्ष की तरह फल फूल रहा है यहां के अभिभावकों के बालक तो शिक्षा ग्रहण करेंगे ही साथ-साथ बालिकाओं को इंटर तक की शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा इससे क्षेत्र का विकास होगा यहां पर शिक्षा के साथ संस्कार भी बच्चों को दिया जाता है और अपनी विधायक निधि से निर्मित शिक्षण कक्षका अवलोकन भी किया अंत में विद्यालय के प्रबंधक ने माननीय मंत्री जी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाशंकर सुख शिवकुमार उपाध्याय शुभम उपाध्याय सुनील कुमार सुशील कुमार परमानंद तिवारी शुभम श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष देवीगंज सुरेंद्र मिश्रा रिंकू सिंह तथा तमाम लोग उपस्थित थे
