बनीकोडर बाराबंकी/ प्राथमिक विद्यालय कोटवा सड़क द्वितीय मे अनुपस्थित शिफ्टेड डुप्लीकेट व मृतक ए, एस डी, मतदाताओं की सूची का मौके पर बूथ लेवल एजेंट वह सहायक अध्यापक रितेश वर्मा ,पंचायत सहायक सीमा वर्मा की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ एम एल साहू एवं सेक्टर प्रभारी समाजवादी पार्टी अनुपम जायसवाल ने मौका मुआयना किया।
जिसमें बूथ नंबर 356 में कुल मतदाता 1253 में मृतक संख्या 41 व स्थानांतरित संख्या 104, दोहरी प्रविष्टि संख्या 35 अनुपस्थित संख्या 20 ,रही।
इसी कड़ी में बूथ संख्या 355 में कुल मतदाता 1197 जिसमें मृतक संख्या 35 स्थानांतरित संख्या 112 दोहरी प्रविष्टि संख्या 18 अनुपस्थित संख्या 47 है।
जिसमें हम ग्राम सभा कोटवा सड़क वासियों से अपील करते हैं जिन मतदाताओं का डॉक्यूमेंट किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो पाया है वह अबिलंब बीएलओ से मिलकर अपने कागज जमा करके अपना व परिवार का नाम दर्ज करा ले। जिसकी अंतिम तिथि 26 दिसंबर सरकार द्वारा की गई है।
