वीएनसी एकेडमी के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण, लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरों से कराया परिचय

वीएनसी एकेडमी के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण,
लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरों से कराया परिचय

बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के मुरारपुर मोड़ स्थित वीएनसी एकेडमी विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए बुधवार को शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय संचालिका श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव व श्री नवीन श्रीवास्तव के नेतृत्व में अध्यापकगण बच्चों को भ्रमण पर लखनऊ ले गए।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने लखनऊ चिड़ियाघर, इमामबाड़ा व डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक पार्क का अवलोकन किया। शिक्षकों ने बच्चों को इन ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों की जानकारी दी, जिससे बच्चों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उत्साह भी देखने को मिला।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे शैक्षिक टूर से बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान बढ़ता है और पढ़ाई के प्रति रुचि भी मजबूत होती है। भ्रमण के दौरान बच्चों की सुरक्षा व अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!