जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्व. जगन्नाथ बक्स सिंह जी की पुण्य तिथि पर तीन दिवसीय खेल व वार्षिक समारोह भव्य रूप से संपन्न
बाराबंकी। जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मालिनपुर में प्रेरणास्रोत, महान शिक्षाप्रेमी व समाजसेवी स्वर्गीय जगन्नाथ बक्स सिंह जी की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता एवं वार्षिक समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। अंतिम दिन खेलों के फाइनल मुकाबलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (खाद्य एवं रसद) श्री सतीश चंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि विधायक कुर्सी श्री सकेंद्र वर्मा तथा एमएलसी श्री अवनीश सिंह पटेल व एम एल सी श्री अंगत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिताओं में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान प्रबंधन ने सफल आयोजन के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों व निर्णायक मंडल का आभार जताते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
