पूर्व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बाराबंकी के उद्यमियों को कराया बाबा विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन
बाराबंकी।काशी के ज़िलाधिकारी एवं पूर्व ज़िलाधिकारी बाराबंकी श्री सत्येंद्र कुमार द्वारा बाराबंकी जनपद के उद्यमियों के प्रति आत्मीयता और सम्मान का भाव देखने को मिला। श्री सत्येंद्र कुमार की पहल पर उद्यमी श्री प्रमोद कुमार बैश्य भिटरिया, रामसनेहीघाट सहित बाराबंकी के अन्य उद्यमियों को सपरिवार काशी विश्वनाथ धाम में भगवान विश्वनाथ जी का स्पर्श दर्शन कराया गया।
इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। उद्यमियों ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताते हुए कहा कि ऐसे दिव्य दर्शन से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है ।
उद्यमियों ने इस सद्भावनापूर्ण और प्रेरणादायी पहल के लिए ज़िलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
