चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनकर श्रोताओं में खूब उत्साह

रामसनेहीघाट बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र अंतर्गत गांव राजपुर मजरे लालपुर राजपुर के निवासी अजय कुमार वर्मा एवं श्रीमती राधारानी वर्मा के यहां चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन पहलाद चरित्र जिसमें भक्त प्रहलाद को अपने पिता हिरण्यकश्यप के अत्याचारों के बावजूद भगवान विष्णु के प्रति अटूट निष्ठा और नरसिंह अवतार में भगवान द्वारा उनकी रक्षा की कहानी सुनाई गई।और श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का वर्णन किया गया,कथा व्यास मानस मंजरी पाण्डेय ने श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन पहलाद चरित्र और श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का विस्तार से वर्णन कर स्रोतों का मन मोह लिया श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनकर श्रोताओं में खूब उत्साह दिखा ।इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाए गए ,सोहर गीत गाए गए गए और महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य किया कथा व्यास ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह भक्ति ज्ञान और वैराग्य का समय है यह हृदय को शुद्ध करती है और भक्ति को भगवान कृष्ण से जोड़ती है उन्होंने कहा है कि यह एक आध्यात्मिक यात्रा है जो जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे सदाचार कर्म योग मोक्ष का ज्ञान प्रदान करती है इसका उद्देश्य सांसारिक मोह से ऊपर उठकर आध्यात्मिक शांति और मोक्ष की और ले जाना है क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने कथा का खुब आंनद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!