प्रधानमंत्री मोदी ने किया राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का ऐतिहासिक लोकार्पण, तीनों महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण, लाखों की भीड़ बनी गवाह
रिपोर्टर रहमान अली खान
आज लखनऊ ने एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का गौरव प्राप्त किया, जब देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भव्य राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का लोकार्पण कर राष्ट्र को विचार, राष्ट्रवाद और प्रेरणा का एक स्थायी केंद्र समर्पित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमाओं का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस ऐतिहासिक समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री और राज्यपाल महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल और उसके आसपास लाखों की तादाद में लोगों का जनसैलाब उमड़ा और पूरा वातावरण देशभक्ति, उत्साह और गर्व से ओतप्रोत नजर आया।
