रानी शांति देवी सिटी इंटरनेशनल स्कूल, बाराबंकी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस उत्सव
बनीकोडर बाराबंकी, 24 दिसंबर 2025 को रानी शांति देवी सिटी इंटरनेशनल स्कूल, बाराबंकी शाखा में क्रिसमस उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को लाल और सफेद गुब्बारों व सजावटी सामग्रियों से आकर्षक रूप से सजाया गया तथा एक सुंदर क्रिसमस ट्री भी स्थापित किया गया।प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, यीशु मसीह के जन्म, जीवन और उपदेशों पर आधारित नाटक तथा सांता क्लॉज़ जैसी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यालय की निदेशक डॉ. सुनीता गांधी और प्रधानाचार्या श्रीमती बिट्टो अग्रवाल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए सभी को क्रिसमस एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।हेड मास्टर श्री सौरभ दीक्षित ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन मिस मेघा एवं मिस आयशा ने किया तथा सभी शिक्षकों और सहयोगी स्टाफ ने विभिन्न कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की भरपूर प्रशंसा की।
