महाराजा बिजली पासी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
ग्राम सभा गाजीपुर के मुजरे गोपाल पुरवा में महाराजा बिजली पासी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सचिव समाजवादी पार्टी बाराबंकी धीरज यादव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केक काटा इस अवसर पर धीरज यादव ने कहा कि महाराजा बिजली पासी 12वीं सदी के शक्तिशाली राजा थे। जिन्होंने अवध प्रांत लखनऊ के बिजनौड़गढ़ में शासन किया। सामाजिक समानता सामान के प्रति के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने विदेशी अकबर और तत्कालीन शासको का बहादुरी से सामना किया। खासकर गांजर युद्ध के लगभग 1194 ई0 में जहां में वीरगति को प्राप्त हुए उनका इतिहास दलितों के गौरवशाली अतीक को दर्शाता है और उन्हें अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा के रूप में याद किया जाता है।इस अवसर पर आदेश कुमार रावत,पवन रावत,रितेश पासी, उमांचन्द्र पासी, अरविंद पासी,राजकुमार पासी,मोनू, बहादुर रावत,आनंद सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
