मसौली में भारतीय किसान यूनियन भानु की बैठक संपन्न, ब्लॉक सचिव पद पर मनोनयन

मसौली में भारतीय किसान यूनियन भानु की बैठक संपन्न, ब्लॉक सचिव पद पर मनोनयन

मसौली।
आज भारतीय किसान यूनियन भानु के कैंप कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष मसौली राहुल गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मोहम्मद कफील पुत्र जाकिर अली, निवासी रसौली, को सर्वसम्मति से ब्लॉक सचिव (मसौली) के पद पर मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारी को संगठन के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए गए। सभी कार्यकर्ताओं ने किसान हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लिया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!