ग्राम सुरसंन्डा में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ
रिपोर्टर रहमान अली खान
बाराबंकी।
ग्राम सुरसंन्डा में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा की शुरुआत “गऊ केशव कुंज बिहारी की” आरती के साथ की गई, जिसके पश्चात प्रथम दिवस की कथा प्रारंभ हुई।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विवेक वर्मा कथा स्थल पर पहुंचे। आरती के उपरांत श्यामू मौर्य, शिवकुमार प्रजापति, करन प्रजापति राजू मौर्य रिशु भट्ट एवं राकेश मौर्य ने संयुक्त रूप से उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। तुषार जयसवाल द्वारा उन्हें भगवा गमछा भेंट किया गया, जबकि सौरभ मौर्य ने बजरंगबली का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
डॉ. विवेक वर्मा ने मंच पर पहुंचकर दीप प्रज्वलन किया तथा कथावाचक पंडित मनीष तिवारी को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इसके उपरांत वे कथा स्थल पर बैठकर भागवत कथा का श्रवण करते नजर आए।
कथा के दौरान पंडित मनीष तिवारी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल अमृत नहीं, बल्कि अमृतरूपी कथा है, जो मानव जीवन को भक्ति और सत्संग की ओर प्रेरित करती है। उन्होंने नारद मुनि द्वारा पृथ्वी पर भक्ति की खोज तथा धुंधकारी उद्धार की प्रेरक कथा का वर्णन किया। इसी के साथ प्रथम दिवस की कथा का समापन हुआ।
कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहा।
