ग्राम पंचायत सुरसंन्डा में समाजसेवी सिराज अहमद का 35वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
रिपोर्टर रहमान अली खान
ग्राम पंचायत सुरसंन्डा में समाजसेवी एवं समाजवादी पूर्व यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष सिराज अहमद का 35वां जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी और युवा साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एडवोकेट जाव्वद अहमद, मेराज अहमद, मोनू बनवा, अशफाक, एतबार अली, रजी अहमद, इमरान खान, अनस, वशी अहमद, आफाक मोहम्मद, मियां छोटू, आसिफ, रोहित, सद्दाम, गुफरान, लड्डू मोनू कदीर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने केक काटकर सिराज अहमद को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
मौके पर उपस्थित लोगों ने सिराज अहमद के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
