मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ जेपी मौर्य के नेतृत्व में चिकित्सालय में भर्ती लावारिस मरीजों को फल, कंबल, मोजे,टोपी आज वितरित किया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषंगिक संगठन नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन शाखा बाराबंकी द्वारा संचालित *चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ* द्वारा आज जिला चिकित्सालय बाराबंकी में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ जेपी मौर्य के नेतृत्व में चिकित्सालय में भर्ती लावारिस मरीजों को फल, कंबल, मोजे,टोपी आज वितरित किया गया। मरीज की विशेष रूप से साफ सफाई एवं सुश्रूषा की गई।
इस अवसर पर आरोग्य भारती की जिलाध्यक्ष डॉ अनुपमा टिबरड़े़वाल, नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के जिला महासचिव डॉ रोहित प्रसाद, आरोग्य भारती के जिला सहसचिव अभिषेक बाजपेई, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के जिला कोषाध्यक्ष डॉ अमित वर्मा, डा आकाश सिंह, डॉ मोहम्मद तमजीद, डॉ आनंद जायसवाल, डॉ आलोक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी तथा क्वालिटी मैनेजर राजकुमार सहित अन्य सम्मानित कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!