पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने शोका कुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया
रिपोर्टर रहमान अली खान
अचानक जमाल मेहदी उर्फ टी 2 की मौत से कस्बा फतेहपुर में गमगीन माहौल
बाराबंकी: कस्बा फतेहपुर में महल बड़ा इमामबाड़े में रहने वाले जमाल मेहदी उर्फ़ टी 2 का क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेंट्री करने के दौरान ब्रेन हैमरेज से उनका निधन होने से खेल जगत के प्रेमियों के साथ कस्बा फतेहपुर व आस पास के क्षेत्र में ग़मगीन माहौल है पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। रविवार की सुबह क्षेत्र में जमाल मेंहदी उर्फ टी 2 की मौत की खबर आते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिसकी सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने अपने काफिले के साथ मृतक के परिवार से मिलकर ढांढस बंधाने उनके आवास बड़ा इमामबाड़ा पहुंचे। और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात, पूर्व चेयरमैन फतेहपुर मोहम्मद मशकूर, मोहम्मद खालिद आदि लोग मौजूद रहे
