वन रेंज क्षेत्र फतेहपुर में हरे-भरे आम के पेड़ों की खुलेआम कटाई
रिपोर्टर रहमान अली खान
फतेहपुर/ बाराबंकी: वन रेंज क्षेत्र फतेहपुर में हरे-भरे आम के पेड़ों की खुलेआम कटाई की जा रही है। एक ओर जहां केंद्र और राज्य सरकारें वृक्षारोपण के माध्यम से हरियाली को बढ़ावा दे रही हैं। वहीं वन विभाग के ठेकेदारों पर पेड़ों की कटाई का आरोप है।
वर्तमान समय में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर प्रतिबंधित लकड़ियों की अवैध कटान और तस्करी (लकड़कट्टे) बेलहरा मोहम्मदपुर मार्ग पर भटुवामऊ बॉर्डर के पास मुड़ाभरी क्षेत्र में लगी गाड़ी बाग में प्रतिबंधित आम के पेड़ों को काटा जा रहा है। जो वन उपज अभिवहन नियमावली का उल्लंघन है। सरकार ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों के तहत वृक्षारोपण को प्रोत्साहित कर रही है। लेकिन ठेकेदारों की मनमानी के आगे लकड़ी का अवैध कटान जारी है। आम के हरे-भरे पेड़ों को खुलेआम काटा जा रहा है। वन विभाग व स्थानीय पुलिस के अधिकारी इस अवैध कटान को रोकने में बेपरवाह नजर आ रहे हैं।
