भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला द्वारा गरीब जरूरतमंदों में कंबल वितरण का आयोजन किया गया
बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर क्षेत्र में रविवार को लक्कड़मंडी बाजार में तहसील प्रशासन व भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला द्वारा गरीब जरूरतमंदों में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार विफुल कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन कि मंशा है कि कोई भी गरीब असहाय व्यक्ति ठंड से परेशान न हो। उन्होंने ने कहा कि प्रशासन द्वारा हर जरूरत तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। तहसीलदार विफुल सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। और राहत कार्य आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर , गनेशपुर लकड़मंडी बाजार ,मीतपुर ,बडनपुर में , 125 , जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित कराया गया। इस दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष चन्दन रावत भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला मीतपुर प्रधान रामसिंह रावत और लेखपाल नूरमोहम्मद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
